पूरनपुर: तहसील में लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित हुआ “रन फॉर यूनिटी”
पूरनपुर भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर नगरपालिका परिषद पूरनपुर की ओर से “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौड़ का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय एकजुटता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने हरी झंडी दिखाकर शुरू किया।