कप्तानगंज: चकचिंतामनी तालाब में नहाने गए दो किशोर डूबे, मौत से गांव में मचा कोहराम, मां की चीख से हर आंख नम
कुशीनगर चकचिंतामनी गांव में बुधवार दोपहर एक हृदयविदारक हादसा हो गया। तालाब में नहाने गए दो किशोर गहरे पानी में डूब गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।जैसे ही यह सूचना गांव और परिजनों को मिली, पूरे इलाके में मातम छा गया। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। मृतकों की पहचान 15 वर्षीय अंकुश यादव पुत्र हरेंद्र यादव, कुरमौल निवासी अभय यादव के रूप में हुई।