चितईपुर में रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल तथा MLC एवं BJP जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना अंतर्गत सीर गोवर्धनपुर में इंटरलॉकिंग व जल निकासी कार्य, सड़क एवं सीवर निर्माण कार्य, करौंदी नासीरपुर में रोड निर्माण कार्य, सुसुवाही स्थित प्रज्ञापुरी सहित अन्य कार्यों का शिलान्यास किया।