बजरंग दल लोहरदगा के तत्वावधान में सोमवार अपराह्न लगभग 3 बजे भंडरा में बलोपासना पखवारा के अवसर पर एक भव्य कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल तीन टीमों छत्रपति शिवाजी महाराज, शम्भा जी महाराज एवं माँ भवानी ने भाग लिया। तीनों टीमों के युवा खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना का सराहनीय प्रदर्शन किया।