बासोदा: नगर स्थित एक निजी गार्डन में सर्व ब्राह्मण समाज की हुई बैठक, नए अध्यक्ष को किया गया नियुक्त
Basoda, Vidisha | May 23, 2024 बासौदा के एक निजी गार्डन मे सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित की गई गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार बैठक में अध्यक्ष डॉक्टर कृष्णकांत तिवारी का कार्यकाल पूर्ण होने पर नए अध्यक्ष एवं कार्य समिति का चयन सर्वसम्मति से पारित किया गया। प्रस्ताव पर विचार करते हुए उपस्थित सदस्यों ने संतोष शर्मा को सर्व ब्राह्मण समाज का अध्यक्ष नियुक्त किया।