बीजेपी कार्यालय पर उपमुख्यमंत्री को सुनील मेवला ने जवाहरपुर मेवला की 2 समस्या से अवगत कराया। जिनमें तालाब का सौन्दर्य करण और गांव में लाइब्रेरी बनवाने हेतु शामिल हैं। उन्होंने उपमुख्यमंत्री को बताया कि वह पिछले 4 वर्षों से अपने गांव के तालाब की सफाई एवम् सौंदर्य करण के लिए उच्च अधिकारियों को लगातार प्राथना पत्र दे रहे हैं, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई।