गुना में म्याना थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 46 की साजन होटल पर मानसिक बीमार लोगों से काम कराया जा रहा था। 13 मार्च को वरदान सेवा समिति के प्रमोद भार्गव ने बताया, जिला प्रशासन के सहयोग से इकबाल खान बिहार, अशोक राजपूत जिला राजगढ़ और बिस्सु डूंगुरपुरा तीन लोगों को मुक्त कराया। जिला अस्पताल में मेडिकल कराकर अपना घर आश्रम भेजा है। परिजनों की तलाश जारी है।