तुलसीपुर: सुहेलवा वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत ग्राम कुदोहा सेमरी में जानवरों पर तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत
जीव प्रभाग अंतर्गत ग्राम कुडोहा सेमरी में दो छुट्टा गाय व कुत्तों पर तेंदुए के हमले से ग्रामीण दहशत में हैं।ग्रामीणों ने बताया गया 2 दिन से तेंदुए को जानवर पर हमला करते देखा जा रहा है,शोर मचाने पर भी नहीं भागता है गुर्राता रहता है। क्षेत्रीय वन अधिकारी ने बताया वन कर्मियों को मौके पर भेजा गया था तेंदुए के पग चिन्ह मिले हैं लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।