तुलसीपुर: डीएम एवं विधायकों ने मृतक आश्रित कोटे से नवनियुक्त लेखपालों को कलेक्ट्रेट में सौंपा नियुक्ति पत्र
मृतक आश्रित सेवा नियमावली 1974 व उत्तर प्रदेश लेखपाल नियमावली के तहत मृतक राजस्व कर्मचारियों के परिवारजनों के हित में डीएम पवन अग्रवाल एवं विधायक पल्टूराम, विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ल , विधायक राम प्रताप वर्मा द्वारा 03 राजस्व कर्मचारियों के आश्रितों को लेखपाल पद पर नियुक्ति पत्र सौंपा गया।इस दौरान डीएम ने सभी से ईमानदारी निष्ठा के साथ कार्य करने को कहा