पीपलदा: अयाना व इटावा थाने में मैरिज गार्डन और डीजे संचालकों को रात 10 बजे के बाद DJ नहीं बजाने के लिए किया गया पाबंद
Pipalda, Kota | Feb 22, 2025 जिले में होने वाली परीक्षाओं को लेकर जिला कलेक्टर द्वारा रात्रि 10 बजे बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रो पर रोक लगाने के बाद शनिवार दोपहर 2 बजे अयाना व इटावा थाने पर क्षेत्र के सभी मैरिज गार्डन मालिको व डीजे चलाने वालों को बुलाकर पाबंद किया गया। अयाना थाने पर थानाधिकारी उम्मेद सिंह यादव ने स्पष्ट रूप से डीजे संचालको से कहा कि रात्रि 10 बजे बाद कोई डीजे किसी भी कार्य