नानपारा: रुपईडीहा नगर अध्यक्ष ने चौपाल लगाकर सुनी जन समस्याएं
रुपईडीहा नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ उमाशंकर वैश्य ने चौपाल लगाकर जन समस्याओं को सुना। उपस्थित हुई सभी माता बहनों की जन समस्याओं को सुना गया इस दौरान नगर पंचायत में टूटी सड़क पट्टी नालियां तथा गरीबों को पक्के मकान संबंधित सभी जन शिकायतों पर गहन मंथन किया गया। तथा त्वरित निराकरण करने हेतु सभी को आस्वस्थ किया गया इस दौरान नगर पंचायत की सभी माताए बहने मौजूद रही।