तिलौथू: जीविका दीदियों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे के करीब रोहतास जिले के विभिन्न प्रखंडों में जीविका दीदियों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को मतदान के महत्व के बारे में बताया गया और लोकतंत्र को सशक्त बनाने में उनकी भूमिका पर चर्चा की गई। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को 11 नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु शपथ दिलाई गई