तहसील क्षेत्र के मांडू आश्रम पर समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने साधु संतों को ऊनी कंबलों का वितरण किया। शुक्रवार को समाजसेवी कार्यकर्ता मांडू आश्रम पहुंचे। जहां समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने आश्रम पर मौजूद साधु संतों को ऊनी कंबलों का वितरण किया। वहीं साधु संतों ने भी समाजसेवियों को समाज सेवा के लिए आशीर्वाद दिया।