रायबरेली: सिमहंस अस्पताल में प्रियंका गांधी वाड्रा के जन्मदिन पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, केक काटकर मनाया गया जन्मदिन
शहर के सिमहंस हॉस्पिटल में प्रियंका गांधी वाड्रा के जन्मदिन के अवसर पर 12 जनवरी रविवार सुबह10बजे के काटकर जन्मदिन मनाया गया। तथा अस्पताल मे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शाम 4 तक किया गया।जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टर के द्वारा लगभग 108 मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ-साथ उन्हें दवाई वितरित की गई।इस मौके पर नगर अध्यक्ष एवं कांग्रेस जिलाअध्यक्ष मौजूद रहे।