नवाबगंज: मथुरा से नेपाल जा रहे LPG टैंकर में रिसाव, लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर असैनी मोड़ पर घंटों ठप रहा ट्रैफिक
बाराबंकी जनपद के सबसे व्यस्त लखनऊ अयोध्या नेशनल हाईवे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गैस से लदे एक टैंकर में अचानक रिसाव शुरू हो गया। नगर कोतवाली क्षेत्र के असैनी मोड़ के पास हुई इस घटना से राहगीरों में दहशत फैल गई।सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम ने सुरक्षा के मद्देनजर हाईवे की दोनों लेन को रोककर रूट डायवर्ट कर दिया।