देवबंद: कॉलेज बंक कर छिपकर मिले प्रेमी जोड़े की पंचायत में तय हुई शादी, मौके पर हुआ शगुन का लेन-देन, नागल थाना क्षेत्र की घटना
नागल थाना क्षेत्र में कॉलेज बंक कर छिपकर मिलने का फैसला एक प्रेमी जोड़े को ऐसा भारी पड़ा कि मामला सीधे शादी तक पहुंच गया। गांव की पंचायत ने प्रेम प्रसंग सामने आते ही दोनों परिवारों को बुलाकर युवक-युवती का रिश्ता तय करा दिया। पंचायत के फैसले के बाद मौके पर ही शगुन का लेनदेन कराया गया, जबकि कुछ दिनों बाद सामाजिक रीति-रिवाजों से शादी कराने का निर्णय लिया गया।