किरनापुर प्रखंड में पिछले कुछ दिनों से लगातार पड़ रही कड़ाके की शीतलहर के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। ठंड के बढ़ते प्रकोप से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगो ने सोमवार लगभग शाम 6 बजे बताया है कि खासकर सुबह और देर शाम के समय ठंड अधिक महसूस की जा रही है, जिससे लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं।