कवर्धा: चार विधायको के साथ पीसीसी चीफ दीपक बैज पहुंचे सेमरहा गांव,मृतकों के परिजनों से मिलकर किया संवेदना प्रकट
शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज अपने चार विधायको के साथ सेमरहा गांव पहुंचे। बाहपानी सड़क हादसे में 19 मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर मृतकों के प्रति शोक प्रकट किया और परिजनो को हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया।इस दौरान दीपक बैज ने सरकार से मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रु मुआवजा और योग्य व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की मांग।