कवर्धा: कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने खरीफ फसल 2024-25 तैयारियो की जिला सभाकक्ष मे की समीक्षा,अधिकारियो को खाद वितरण के दिए निर्देश
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आगामी मानसून से पूर्व खरीफ फसल 2024-25 की तैयारियों के संबंध में कृषि, विपणन, बीज निगम सहित उद्यानिकी, पशुधन एवं मछली पालन विभाग, शक्कर कारखाना प्रबंधक एवं उप पंजीयक सेवा सहकारी संस्थाए, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नोडल अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली।इसके साथ ही खाद वितरण करने अधिकारियो को निर्देश दिए।