कवर्धा: कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कृषि उपज मंदिर परिसर स्थित मतगणना स्थल में तैयारियों का किया निरीक्षण,दिए आवश्यक निर्देश
लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र के कबीरधाम जिले में मतगणना की तैयारियां शुरू हो गई है। 04 जून 2024 को प्रातः 08 बजे से कृषि उपज मंडी समिति बिलासपुर रोड़ कवर्धा में विधानसभा 71-पंडरिया एवं 72-कवर्धा के हुए मतदान की गणना कार्य किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे ने आज मतगणना स्थल की तैयारियों का अवलोकन किया।