कवर्धा: कबीरधाम जिले में माल वाहन गाड़ियों पर सवारी परिवहन कर रहे 35 वाहनों पर 50,700 रु की परिवहन विभाग ने की चलानी कार्यवाही
कबीरधाम जिले में सड़क हादसे एवं दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एक्शन मोड़ पर कार्यवाही जारी है। कलेक्टर महोबे ने जिले के अंर्तगत माल वाहक वाहनों पर सवारी परिवहन कर रहे सभी वाहनों पर सख्ती के साथ कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर परिवहन विभाग ने मालवाहनों पर सवारी परिवहन कर रहे 35 वाहनों पर 50700 रुपए की चालानी कार्यवाही की गई।