इटावा: मुरेथा गांव में देवी जागरण कार्यक्रम में मारपीट और गाड़ी तोड़ने के आरोप में इकदिल पुलिस ने 2 युवकों को किया गिरफ्तार
Etawah, Etawah | Dec 11, 2025 इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम मुरेथा में आयोजित देवी जागरण कार्यक्रम के दौरान आपसी कहासुनी को लेकर हुए विवाद में लड़ाई झगड़ा और कार को तोड़ने के आरोप में इकदिल थाना पुलिस ने गांव के रहने वाले दिनेश पुत्र श्रीराम शंकर और उसके दोस्त सौरभ पुत्र रवींद्र सिंह निवासी मुरेथा इकदिल को दोपहर 2 बजे गिरफ्तार कर शांतिभंग मे चालान काट कोर्ट में पेश किया।