जिला स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स का हुआ समापन, विजेताओं को किया पुरस्कृत। विजेता खिलाड़ी संभाग एवं प्रदेश स्तर आयोजित गेम्स में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व। देवास जिले में जिला स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स का आयोजन 16 से 20 जनवरी 2026 तक किया गया। जिसमें पिट्टू, जूडो, बॉक्सिंग, हॉकी, टेबल-टेनिस, क्रिकेट, आदि आयोजित हुए।