जगाधरी: सिविल अस्पताल में डॉ. दिव्या मंगला ने पीएमओ का संभाला पदभार, मरीजों को सुविधा देना प्राथमिकता
शनिवार को 2:30 बजे डॉक्टर दिव्या मंगला ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मरीजों को किसी तरह की परेशानी ना हो या उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि अब दो अल्ट्रासाउंड मशीन भी नई आ गई है। जिससे गर्भवती महिलाओं को इस का लाभ मिलेगा वहीं पार्किंग को लेकर भी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा।