बीना: लगातार बारिश से निवोदा माध्यमिक स्कूल के प्रांगण में भरा पानी, स्कूल स्टाफ ने बच्चों को सुरक्षित निकाला
Bina, Sagar | Jul 10, 2025 माध्यमिक स्कूल निवोदा में लगातार हो रही बारिश की वजह से स्कूल प्रांगण में पानी भर गया। स्कूल में दर्जनों विद्यार्थी एवं स्टाफ मौजूद था। जिससे विद्यार्थी फस गए, वही स्कूल स्टाफ के द्वारा स्कूल के सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित निकाला गया। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले भी ग्राम लहरौदा के स्कूल प्रांगण में पानी भरने की वजह से पुलिस बुलानी पड़ी थी।