सुपौल के जदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरिया पट्टी पश्चिम वार्ड संख्या-13 में शनिवार को छठ पर्व की तैयारी के दौरान एक 15 वर्षीय किशोर सुरसर नदी में डूब गया। देर रात तक उसकी तलाश जारी रही। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। लापता किशोर की पहचान कोरिया पट्टी निवासी अजय मालाकार के बेटे बाबुल कुमार उर्फ बबलू के रूप में हुई है।