हुज़ूर: खेल, जोश और संगीत का संगम! ‘खेलो एमपी यूथ गेम्स’ का भव्य शुभारंभ
Huzur, Bhopal | Jan 28, 2026 “खेल, जोश और संगीत का संगम… ‘खेलो एमपी यूथ गेम्स’ मध्य प्रदेश में खेलों के भविष्य को नई दिशा देने वाले,राज्य स्तरीय ‘खेलो एमपी यूथ गेम्स’ का,राजधानी भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में भव्य शुभारंभ किया गया।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए,खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और मार्च पास्ट के दौरान उनका उत्साह बढ़ाया।