पचरुखी: गोपालपुर गांव में वीआईपी के कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
पचरुखी प्रखंड के गोपालपुर गांव में शनिवार की रात 9:30 बजे वीआइपी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्रीनिवास यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस बैठक के दौरान प्रखंड अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी की मजबूती पर चर्चा की गई। इस दौरान दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।