मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या धाम के लिए बालाघाट से आस्था का विशाल कारवां रवाना हुआ। शुक्रवार दोपहर 2 बजे हीरापुर भरवेली स्थित श्रीराम मंदिर से चार बसों में सवार दो सैकड़ा से अधिक श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए निकले। विष्णुधाम इमलीटेकरा से डीजे और बैंड की भक्ति धुनों के बीच श्रद्धालु पैदल मंदिर पहुंचे।