आगरा: ताजगंज स्थित ताजमहल परिसर में गिर 3 साल का बच्चा, गंभीर चोट लगने पर ताश सुरक्षा पुलिस ने निजी अस्पताल में दिलाया उपचार
हरिद्वार से आगरा परिवार के साथ ताजमहल का दीदार करने आए 3 साल का तन्मय ताजमहल परिसर में गिरने के कारण चोटिल हो गया था। जिसे ताज सुरक्षा पुलिस ने गंभीर अवस्था मे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। समय पर उपचार मिलने पर बच्चे की जान बच गयी। पुलिस के त्वरित रेस्पॉन्स और मानवीयता को देखकर बच्चे के परिवार ने पुलिस का धन्यवाद अदा किया हैं।