कुशेश्वरस्थान थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अंकित चौधरी ने बताया कि रामपुर राउत गांव निवासी न्यायालय से प्राप्त वारंटी गांगो पंडित के पुत्र मुकेश पंडित व राकेश पंडित तथा सत्यनारायण पंडित के पुत्र वकील पंडित और पंकज पंडित को गिरफ्तार किया गया है।