करछना: बीरपुर गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हुआ कक्षा 2 का छात्र परिजनों ने अनहोनी की जताई आसंका
करछना थाना क्षेत्र के बीरपुर गांव निवासी रमेश चंद्र पटेल का 11 वर्षीय बेटा रामू पटेल बुधवार 7 बजे के करीब घर के बाहर साइकिल चला रहा था। उसी दरमियान अचानक वह लापता हो गया। देर रात तक रामू घर पर नहीं दिख तो घर के परिजन परेशान हो उठे और खोज बीन करना शुरू कर दिया। देर रात तक गांव सहित नॉत रिश्तेदारियों में खोजबीन करते रहे। लेकिन कहीं पता नहीं चल सका।