करछना: माही ग्राम सभा में नियम ताक पर रखकर रात के अंधेरे में माफियाओं के द्वारा किया जा रहा अवैध मिट्टी का खनन जिम्मेदार बेखबर
कौंधियारा थाना क्षेत्र के माही ग्राम सभा में नियम ताक पर रखकर माफियाओं के द्वारा रात के अंधेरे में जेसीबी मशीन लगाकर अवैध मिट्टी का खनन किया जा रहा है। इतना ही नहीं मिट्टी ढोने के लिए सर्वाधिक कृषि कार्य के लिए पंजीकृत ट्रैक्टर ट्रालियों का प्रयोग नियम विरुद्ध किया जा रहा है। स्थानी पुलिस ने बताया कि यह खनन विभाग का मामला है, इसे रोकना उनका काम नहीं है।