सिलवानी: सिलवानी के प्रतापगढ़ मंडल में 'सेवा पखवाड़ा' को लेकर कार्यशाला का आयोजन
Silwani, Raisen | Sep 14, 2025 प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार प्रतापगढ़ मंडल में ‘सेवा पखवाड़ा’ को लेकर भाजपा की मंडल स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने सेवा और संगठन के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर जिला सह-संयोजक दीपक सिंह रघुवंशी, मंडल अध्यक्ष पप्पू ठाकुर सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।