जनपद के झरेखापुर के पास तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर हो गई। सड़क दुर्घटना में चार लोग गंभीर अवस्था में घायल हो गए घायलों को सीतापुर के जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों मोटरसाइकिल पर दो-दो लोग सवार थे एक व्यक्ति की हालत को देखते हुए डॉक्टर ने लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया घर जाते समय हुआ सड़क हादसा।