करपी: खजूरी गांव में निकला 5.5 फीट लंबा कोबरा सांप
Karpi, Arwal | Nov 20, 2025 खजूरी गांव में गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे 5:30 फीट लंबा कोबरा सर्प निकला। खजुरी निवासी विष्णु देव सिंह के दरवाजा पर यह सर्प लोहे के पाइप में बैठा हुआ था। सिंचाई के लिए पाइप निकाला जा रहा था इसी बीच पाइप में सर्प होने की पता चली। स्थानीय मजनू सपेरा को बुलाकर सर्प को निकलवाया गया। सपेरा सर्प अपने साथ लेकर चला गया।