पिड़ावा: पिड़ावा में विद्युत विभाग कार्यालय में बिजली बिल समाधान शिविर का आयोजन, आला अधिकारी रहे मौजूद
पिड़ावा के विद्युत विभाग के कार्यालय में शनिवार शाम 5 बजे तक बिजली बिल समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जयपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता मुकेश चौहान ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस शिविर में विभाग के उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में 75 बिजली उपभोक्ताओं की बिल संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया। जिसमें 3.52 लाख रुपए जमा करवाकर उनकी समस्याओं का समाधान किया।