झुंझुनू: शीथल गांव में शराब की दुकान में घुसकर सेल्समैन के साथ मारपीट कर रुपए छिनने और ठेके में आगजनी करने का आरोपी गिरफ्तार
झुंझुनू जिले के गुढा थाना अंतर्गत शीथल गांव में 22 जून को रात 8:00 बजे शराब के ठेके में घुसकर शराब ठेके के सेल्समैन के साथ मारपीट कर रुपए छिनकर और शराब के ठेके में आग लगाने के आरोपी को गुढा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, एसपी शरद चौधरी ने प्रेस नोट के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी वीरेंद्र झाझडीया उर्फ कालू को गुढा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।