सदर औरैया के उपजिलाधिकारी अजय आनन्द वर्मा के निर्देश पर कस्बा फफूँद में नाले की भूमि पर किए गए अवैध पक्के निर्माण को प्रशासनिक टीम ने ध्वस्त करा दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और विरोध करने वालों को सख्ती से नियंत्रित किया गया। प्रशासनिक जानकारी के अनुसार कस्बा फफूँद स्थित आराजी दरगाह की गाटा संख्या 1414 राजस्व अभिलेखों में नाले की भ