आरा: आरा में कड़ी सुरक्षा के बीच बीपीएससीकी ओर से आयोजित तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा दूसरे दिन भी ली गयी।
Arrah, Bhojpur | Jul 20, 2024 बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की ओर से आयोजित तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा शनिवार को दूसरे दिन भी ली गयी। दूसरे दिन की परीक्षा आरा के केंद्रों पर शांतिपूर्ण रही। परीक्षा एक पाली में ली गयी। दोपहर 12 बजे शुरू परीक्षा ढाई बजे समाप्त हुई। दूसरे दिन शनिवार को शिक्षा विभाग के मध्य विद्यालय वर्ग एक से पांच तक के सभी विषयों के शिक्षक भर्ती की परीक्षा ली गयी।