"पन्ना से बड़ी खबर, जहाँ आज सुबह 10 बजे इंटवाखास के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह उल्टी हो गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है कि हादसा रफ्तार के कारण हुआ या तकनीकी खराबी से।"