औरैया: जालौन चौराहे पर पुलिस की मौजूदगी में टैम्पो चालकों के बीच सवारी बैठाने को लेकर भिड़ंत, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
शहर के जालौन चौराहे पर सवारी बैठाने को लेकर दो पक्षों में जमकर कहासुनी और मारपीट हो गई। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया और वहां अफरा-तफरी मच गई। उसी समय किसी के द्वारा वीडियो बनाकर रविवार सुबह करीब 8 बजे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस जगह यह घटना हुई, वहीं पर पुलिस चौकी भी स्थित है और पुलिसकर्मी मौजूद रहते हैं