करपी: सूबेदार बीघा गांव: आंगनवाड़ी सहायिका की हत्या के बाद जांच के लिए पहुंचे पुलिस अधीक्षक
Karpi, Arwal | Dec 17, 2025 सूबेदार बीघा का गांव में आंगनवाड़ी सहायिका शिव कांति देवी की दुष्कर्म के बाद पीट पीट कर हत्या मामले में पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। बुधवार को दोपहर 3:00 बजे डॉग स्क्वायड एवं फोरेंसिक विभाग ने भी मामले की जांच की ।पुलिस अधीक्षक ने कहा घटना में शामिल लोगों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।