हरिद्वार: हरिद्वार को मॉडल जिला बनाने के लिए सफाई अभियान जारी, डीएम मयूर दीक्षित ने शंकराचार्य चौक का किया औचक निरीक्षण
हरिद्वार को मॉडल जिला बनाने के लिए डीएम मयूर दीक्षित ने सभी विभागों के अधिकारियों को सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उनके निर्देश पर लगातार सफाई अभियान चल भी रहे हैं। लेकिन शनिवार शाम को डीएम मयूर दीक्षित अचानक शंकराचार्य चौक पहुंचे। जहां उन्होंने हाईवे और गंगा घाटों पर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और कई जरूरी महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश भी दिए हैं।