बिहटा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरपुर-किशनपुर स्थित एक कोल्ड स्टोरेज के गैस पाइप फटने के कारण मजदूर और आसपास के गांव के लोगों के बीच अफरा- तफरी की स्थिति मच गई। इस दौरान दमकल कर्मी और एसडीआरएफ की टीम सूचना पर पहुंचकर मामले को काबू में किया। मामला मंगलवार की रात्रि 8:55 के करीब की है।