धोबहा गांव में बर्थ-डे पार्टी में हुई हर्ष फायरिंग करने के मामले में भोजपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई।एक मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार। पुलिस ने मुख्य अभियुक्त गणेश कुमार उर्फ़ गणेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक देसी पिस्टल, एक मैगजीन और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। उसे धोबहा गांव के पास पुलिस टीम ने दबोचा।