Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
No video available

सम्राट अशोक क्लब ने मनाया 2284वा धम्मिया दिवस व निकाला विश्व शांति यात्रा, AAP के महासचिव आलोक श्रीवास्तव हुए सम्मिलित।

14.5k views | Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Oct 7, 2022

MORE NEWS

पूर्व विधायक जय चौबे की अगुआई में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का ऐतिहासिक स्वागत, कसरवल में उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब

जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम समेत वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी, 2027 मिशन को लेकर संगठनात्मक बैठक में दिया जीत का मंत्र

संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के प्रथम जनपद आगमन पर जिले की सीमा से सटे कसरवल में भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत समारोह आयोजित किया गया। खलीलाबाद सदर के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण 'जय चौबे' के नेतृत्व में हुए इस स्वागत कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से क्षेत्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। भाजपा के झंडों और गगनभेदी नारों से पूरा कसरवल क्षेत्र गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने "विनोद राय जिंदाबाद" और "जय चौबे जिंदाबाद" के नारों के साथ अपने उत्साह का प्रदर्शन किया।राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, हाल ही में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के स्वागत के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के इस भव्य कार्यक्रम ने एक बार फिर पूर्व विधायक जय चौबे की संगठनात्मक सक्रियता और क्षेत्र में मजबूत राजनीतिक पकड़ का संदेश दिया। कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ भाजपा संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के जोश की प्रतीक रही।कसरवल में स्वागत समारोह के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का भाजपा जिला कार्यालय पर भी भव्य अभिनंदन किया गया। इसके उपरांत आयोजित संगठनात्मक बैठक में उन्होंने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को रणनीतिक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि "भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर केंद्र और प्रदेश सरकार कीजनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं तथा बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करें।"उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की एकजुटता और जनता के सहयोग से भाजपा वर्ष 2027 में पुनः पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।कार्यक्रम में भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में अनुशासन, संगठनात्मक एकजुटता और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

पूर्व विधायक जय चौबे की अगुआई में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का ऐतिहासिक स्वागत, कसरवल में उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम समेत वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी, 2027 मिशन को लेकर संगठनात्मक बैठक में दिया जीत का मंत्र संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के प्रथम जनपद आगमन पर जिले की सीमा से सटे कसरवल में भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत समारोह आयोजित किया गया। खलीलाबाद सदर के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण 'जय चौबे' के नेतृत्व में हुए इस स्वागत कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से क्षेत्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। भाजपा के झंडों और गगनभेदी नारों से पूरा कसरवल क्षेत्र गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने "विनोद राय जिंदाबाद" और "जय चौबे जिंदाबाद" के नारों के साथ अपने उत्साह का प्रदर्शन किया।राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, हाल ही में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के स्वागत के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के इस भव्य कार्यक्रम ने एक बार फिर पूर्व विधायक जय चौबे की संगठनात्मक सक्रियता और क्षेत्र में मजबूत राजनीतिक पकड़ का संदेश दिया। कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ भाजपा संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के जोश की प्रतीक रही।कसरवल में स्वागत समारोह के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का भाजपा जिला कार्यालय पर भी भव्य अभिनंदन किया गया। इसके उपरांत आयोजित संगठनात्मक बैठक में उन्होंने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को रणनीतिक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि "भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर केंद्र और प्रदेश सरकार कीजनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं तथा बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करें।"उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की एकजुटता और जनता के सहयोग से भाजपा वर्ष 2027 में पुनः पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।कार्यक्रम में भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में अनुशासन, संगठनात्मक एकजुटता और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 14, 2026

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 14, 2026

महुली थाना परिसर में कम्युनिटी यूनिट की बैठक सम्पन्न, पुलिस ने जिम्मेदार नागरिक बनने और सामाजिक सहभागिता का दिया संदेश

संतकबीरनगर, 13 जुलाई। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में सोमवार को थाना महुली परिसर में पुलिस कम्युनिटी यूनिट की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, व्यापारियों, ग्राम प्रतिनिधियों एवं पुलिस कम्युनिटी यूनिट के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए थानाध्यक्ष महुली श्री दुर्गेश कुमार पाण्डेय ने उपस्थित लोगों से कानून का पालन करने, सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा अपने परिवार एवं समाज को सुरक्षित, जागरूक और अनुशासित बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक में सड़क सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की सलाह दी गई। साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने और ओवरस्पीडिंग से बचने की अपील की गई।
साइबर अपराधों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया कि किसी भी अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक, क्यूआर कोड या ओटीपी को साझा न करें। ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने और निकटतम पुलिस थाना से संपर्क करने की सलाह दी गई।पुलिस अधिकारियों ने घरों, प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थानों पर गुणवत्तापूर्ण सीसीटीवी कैमरे लगाने, गांव और मोहल्लों में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने, अफवाहों से दूर रहने तथा सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील की।
बैठक में महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, नशामुक्त समाज के निर्माण, आपसी भाईचारे और पुलिस-जन सहयोग को और अधिक मजबूत बनाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई।बैठक के अंत में उपस्थित सभी नागरिकों ने कानून का पालन करने, यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने, साइबर अपराधों के प्रति स्वयं जागरूक रहने तथा समाज के अन्य लोगों को भी जागरूक करने का सामूहिक संकल्प लिया।
#SantKabirNagar #Mahuli #UPPolice #santkabirnagarpolice

महुली थाना परिसर में कम्युनिटी यूनिट की बैठक सम्पन्न, पुलिस ने जिम्मेदार नागरिक बनने और सामाजिक सहभागिता का दिया संदेश संतकबीरनगर, 13 जुलाई। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में सोमवार को थाना महुली परिसर में पुलिस कम्युनिटी यूनिट की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, व्यापारियों, ग्राम प्रतिनिधियों एवं पुलिस कम्युनिटी यूनिट के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए थानाध्यक्ष महुली श्री दुर्गेश कुमार पाण्डेय ने उपस्थित लोगों से कानून का पालन करने, सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा अपने परिवार एवं समाज को सुरक्षित, जागरूक और अनुशासित बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में सड़क सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की सलाह दी गई। साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने और ओवरस्पीडिंग से बचने की अपील की गई। साइबर अपराधों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया कि किसी भी अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक, क्यूआर कोड या ओटीपी को साझा न करें। ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने और निकटतम पुलिस थाना से संपर्क करने की सलाह दी गई।पुलिस अधिकारियों ने घरों, प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थानों पर गुणवत्तापूर्ण सीसीटीवी कैमरे लगाने, गांव और मोहल्लों में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने, अफवाहों से दूर रहने तथा सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील की। बैठक में महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, नशामुक्त समाज के निर्माण, आपसी भाईचारे और पुलिस-जन सहयोग को और अधिक मजबूत बनाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई।बैठक के अंत में उपस्थित सभी नागरिकों ने कानून का पालन करने, यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने, साइबर अपराधों के प्रति स्वयं जागरूक रहने तथा समाज के अन्य लोगों को भी जागरूक करने का सामूहिक संकल्प लिया। #SantKabirNagar #Mahuli #UPPolice #santkabirnagarpolice

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 13, 2026

शादी के बाद पहली बार मंदिर पहुंचे विष्णु राज #news #highlights2025 #districtadministration

शादी के बाद पहली बार मंदिर पहुंचे विष्णु राज #news #highlights2025 #districtadministration

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 13, 2026

खलीलाबाद के गोरखल में सड़क बनी दलदल, लोगों को भारी परेशानी

संतकबीर नगर के खलीलाबाद नगर पालिका परिषद के मोहल्ला गोरखल में गैस गोदाम के सामने वाली गली की सड़क पूरी तरह कीचड़ और जलभराव की चपेट में है। सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि यहां पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है, जबकि बाइक सवारों को भी रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर पानी जमा होने से सड़क का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है, जिससे हादसे का खतरा लगातार बना रहता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के बाद सड़क पूरी तरह दलदल में तब्दील हो गई है। गली में जगह-जगह गंदा पानी भरा होने से बदबू भी फैल रही है और छोटे बच्चों, बुजुर्गों तथा महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन अब तक इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।

मोहल्ले के रविशंकर सिंह, सनी राय, सुमित श्रीवास्तव, गौरव राय, शैलेश यादव, शिवम राय और देवेंद्र सहित अन्य लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने और जलनिकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आने-जाने में और भी बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है।

खलीलाबाद के गोरखल में सड़क बनी दलदल, लोगों को भारी परेशानी संतकबीर नगर के खलीलाबाद नगर पालिका परिषद के मोहल्ला गोरखल में गैस गोदाम के सामने वाली गली की सड़क पूरी तरह कीचड़ और जलभराव की चपेट में है। सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि यहां पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है, जबकि बाइक सवारों को भी रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर पानी जमा होने से सड़क का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है, जिससे हादसे का खतरा लगातार बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के बाद सड़क पूरी तरह दलदल में तब्दील हो गई है। गली में जगह-जगह गंदा पानी भरा होने से बदबू भी फैल रही है और छोटे बच्चों, बुजुर्गों तथा महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन अब तक इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। मोहल्ले के रविशंकर सिंह, सनी राय, सुमित श्रीवास्तव, गौरव राय, शैलेश यादव, शिवम राय और देवेंद्र सहित अन्य लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने और जलनिकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आने-जाने में और भी बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 13, 2026

सम्राट अशोक क्लब ने मनाया 2284वा धम्मिया दिवस व निकाला विश्व शांति यात्रा, AAP के महासचिव आलोक श्रीवास्तव हुए सम्मिलित। - Khalilabad News