बरेली: भूड़ में दबंगों ने युवक को जमकर पीटा मामले की पुलिस से शिकायत
प्रेम नगर थाना क्षेत्र के भूड़ में दबंगों द्वारा एक युवक को जमकर बेरहमी से पीटा गया है। घायल युवक ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ लोग उसकी बहन के साथ मारपीट कर रहे थे। जिसका उसने विरोध किया तो दबंगों द्वारा उसे भी जमकर बेरहमी से पीटा गया है। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है।