बहराइच: संदिग्ध परिस्थितियों में बाग में मिला युवक का शव, ननिहाल में शव मिलने से उठे सवाल
जनपद के हरदी थाना क्षेत्र निवासी युवक का रामगांव थाना क्षेत्र में धर्मनपुर बाग में शव पड़ा मिला है। शव मिलने की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत औराही जगीर गांव निवासी भानु प्रताप उर्फ सुधीर का ननिहाल रामगांव थाना क्षेत्र के धर्मनपुर गांव में है। रविवार को शव पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।