बरेली से दिल्ली जाने वाले हजारों यात्रियों के लिए अहम खबर है। इंटरसिटी एक्सप्रेस और आला हजरत एक्सप्रेस के समय में बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं। वजह है—इन दोनों ट्रेनों का संभावित रूट विस्तार। फिलहाल रेलवे अधिकारियों ने साफ किया है कि नई समय सारिणी अभी तक जारी नहीं हुई है। ऐसे में यह तय नहीं है कि बरेली से इन ट्रेनों के प्रस्थान समय में कोई बदलाव होगा या नही